Dark Mode
Saturday, 01 April 2023
Logo
रमण कुमार शर्मा शिक्षक का विदाई

रमण कुमार शर्मा शिक्षक का विदाई

प्राथमिक विद्यालय करौती बाज़ार उदाकिशुनगंज के शिक्षक श्री रमण कुमार शर्मा 31 जनवरी 2023 को सेवा निवृत हो गये | इन्होने समाज के सबसे प्रतिष्ठित पद शिक्षक के पद पर 1988 में मध्य विद्यालय चौसा में प्रथम योगदान देकर सत्य निष्ठा, ईमानदारी से अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुए लगभग 9 वर्षो तक कार्य संपादन किये तदुपरान्त वर्ष 2007 में  उ0 म0 वि0 मोहमडीह उदाकिशुनगंज आ गए |पुन: वर्ष 2019 में प्राथमिक विद्यालय करौती बाज़ार में अपना योगदान दिए इसी विद्यालय से सेवा निवृत हुए |

इस अवसर पर प्रा0 वि0 करौती बाज़ार के प्रधानाध्यापक मो0 नबाब आलम एवं विद्यालय के सभी शिक्षक ने मिलकर धूम- धाम से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किये | इस विदाई समारोह में प्रखंड के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शामिल हुए | श्री शर्मा के कार्य एवं कर्तव्य का काफी सराहा गया | प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष उदाकिशुनगंज के श्री ब्रज बिहारी यादव ने शिक्षक के ईमानदारी एवं कर्तव्य के बारे  में विस्तार से चर्चा किये इनके अलावे समारोह में उपस्थित  कुमोद  कुमार दास ,ललन कुमार दीनबंधु,सियाराम मोची ,प्रवीन कुमार ,अरुण कुमार,अशोक कुमार मेहता ,कुमार किशोर केशरी चन्द्र किशोर केशरी, विजय कुमार पासवान,रमेश कुमार, दयानंद राय, मो० मनान,संगम भारती, कुमारी प्रियंका,अंजुमआरा,इमराना खातून,मनोज कुमार रजक, विमल कुमार, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार,रंजना भारती,गुंजन कुमारी एवं अभिभावक तथा सम्मानित ग्रामीण भी शामिल हुए |इस समारोह को सफल बनाने में मो0 कसीरउद्दीन ने सराहनीय भूमिका अदा किये |

 

रमण कुमार शर्मा शिक्षक का विदाई

Comment / Reply From